मेकॉन लिमिटेड ने अपने प्रधान कार्यालय और मेकॉन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। मेकॉन स्टेडियम में सीएमडी संजय कुमार वर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जबकि प्रधान कार्यालय में निदेशक वित्त मुकेश कुमार ने तिरंगा फहराया। मेकॉन के सुरक्षा कर्मियों, जेवीएम श्यामली, दिल्ली पब्लिक स्कूल और सेंट एंथनी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट किया गया।


