बूंदी के लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर पापड़ी रेलवे फाटक पर आरओबी से यातायात शुरू होने के बाद रेलवे ने फाटक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। अब रेलवे फाटक हाईवे के यातायात के लिए नहीं खुलेगी।पिछले दिनों ही आरओबी का काम पूरा होने के बाद इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। अब हाईवे से गुजरने वाले वाहन आरओबी से होकर निकलेंगे। लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर वाहनों की रफ्तार मे पापड़ी रेलवे फाटक बाधा नही बन पाएगी। यहां आरओबी का काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को रेलवे फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पडे़गा। रेलवे ओवर ब्रिज से यातायात शुरू होने के बाद यह परेशानी समाप्त हो गई। लंबे समय से ओवर ब्रिज का काम चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही काम पूरा होने के बाद इस ब्रिज से आवागमन सुचारु हो गया। फाटक खुलने के लिए करना पड़ता था इंतजार
रेलवे ने लाखेरी व लबान रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक को बंद करने के निर्देश जारी किये है। रेलवे ने अपने निर्देश में बताया है कि मथुरा कोटा रेल खंड की पापडी गांव के पास स्थित समपार रेलवे फाटक संख्या 136W को बंद किया जा रहा है। अब हाईवे से गुजरने वाले वाहन फाटक से नहीं बल्कि यहां बने आरओबी से होकर गुजरेंगे। इसके चलते रेलवे ने फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया। रेलवे फाटक दिल्ली मुबंई सेंट्रल लाइन पर स्थित है जहां 24 घंटे मे 150 से अधिक ट्रेन गुजरती है। इसके चलते फाटक को हर 15 से 20 मिनट मे बंद करना पड़ता था। इसके चलते हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता था। अब यह परेशानी नहीं होगी। 11 साल मे पूरा हुआ आरओबी का काम
मेगा हाईवे पर पापड़ी रेलवे फाटक की समस्या के चलते स्वीकृत हुए आरओबी को पूरा बनने में 11 साल लग गये। इसका निर्माण कभी भूमि अधिग्रहण के चलते अटका रहा तो कभी बजट को लेकर परेशानी रही।राज्य सरकार न 2012 मे आरओबी की स्वीकृति जारी की थी, लेकिन इसका काम 6 साल बाद 2018 में शुरू हो पाया। इसके बाद भी यह काम कछुआ चाल से चलता रहा। बाद में शिकायतों और ग्रामीणों की मांग के बाद 2021 से इस काम मे तेजी आई। अब जाकर यह काम पूरा हो पाया है। 40 करोड रुपयों की लागत से बना आरओबी की लंबाई डेढ़ किमी है जो पांच स्पान पर टिका है। कंटेट : ओमपाल सिंह


