बाड़मेर | जब समाज में कुछ लोग निस्वार्थ भाव से आगे बढ़कर मानवता की सेवा करते हैं, तब वे दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। इसी कड़ी में जालोर के सीडीपीओ हरखा राम मेघवाल ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर, बाड़मेर में पहुंचकर 11वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की अनुकरणीय मिसाल पेश की। रक्तदान के पश्चात हरखा राम मेघवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने ह्यूमेनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि संस्था बिना किसी भेदभाव के हर समय जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदाताओं से संपर्क कर सेवा प्रदान कर रही है। ऐसे कार्य समाज में मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।


