मेघवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्षों का सम्मान:रामदेव मंदिर में हुई भजन संध्या, बड़ी संख्या में भक्त जुटे

उदयपुर-उपला गिर्वा बाबा रामदेव मेघवाल समाज सेवा समिति ढीकली की और से मेघवाल समाज के नव निर्वाचित अध्यक्षों का स्वागत किया गया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 76 स्थित मेघवाल समाज के रामदेव मंदिर परिसर में आयोजन किया गया। भजन संध्या में रमेश मेघवाल मदार एवं टीम ने प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या का समापन बाबा रामदेव की आरती के साथ हुआ। उपला गिर्वा बाबा रामदेव मेघवाल समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण मेघवाल ने बताया- विभिन्न चौखलों के नव निर्वाचित अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। 33 गांव चौखला रामलाल मेघवाल लकड़वास, जूना जरगा ट्रस्ट अध्यक्ष किशन मेघवाल, बांसलिया तथा मेवल क्षेत्र अध्यक्ष अनिल मेघवाल का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण मेघवाल, 33 गांव चौखला के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ मेघवाल और विशिष्ट अतिथि 33 गांव चौखला अध्यक्ष रामलाल मेघवाल, किशन मेघवाल, नाथूलाल मेघवाल, रोशन मेघवाल और अनिल मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर मेघवाल ने की। कार्यक्रम संयोजक डालचंद मेघवाल और बाबूलाल ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *