मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम के फोटो पर पोती कालिख:सीएम के स्वागत में लगा रखा था पोस्टर, MLA बोले-क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है

नागौर जिले के मेड़ता में स्थानीय विधायक लक्ष्मणराम कलरू के पोस्टर पर किसी ने कालिख पोल दी। मामला शनिवार दोपहर का है। विधायक ने निंदनीय बताते हुए कालिख पोतने वालों के ऐसे संस्कार बताएं। बता दें कि मुख्यमंत्री का शनिवार को मेड़ता दौरा प्रस्तावित था। मगर किसी वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया। सीएम के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर लगा रखे थे। सोगावास स्थित हेलीपैड स्थल के मुख्य गेट के सामने सीएम के स्वागत और अभिनंदन को लेकर एक पोस्टर लगा हुआ था। किसी अज्ञात ने इस पोस्टर पर कालिख पोत दी। पोस्टर पर कालिख लगी हुई फोटो सामने आने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने उसे हटवा दिया।। साथ ही प्रशासन ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरु कर दी है। राजनैतिक क्षेत्र में ऐसा करना बहुत गलत-विधायक
वहीं मामले को लेकर विधायक ने कहा- ‘निसंदेह मेड़ता में यह पहली बार ही हुआ है। राजनीति क्षेत्र में यह कतई शोभनीय नहीं है। यह निंदनीय काम है। जिन लोगों ने किया है, वो बहुत ही गलत है। उनके माता-पिता, भाई-बहनों के संस्कार ऐसे ही रहे होंगे। अधिकारी अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे। मैं एक गरीब किसान का बेटा हूं। जनता ने मुझे मौका दिया और चुनकर विधानसभा में भेजा है। मैं मेड़ता विधानसभा के विकास के लिए अच्छा काम करता रहूंगा।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *