मेडिकल कॉलेजों को मिले 57 असिस्टेंट प्रोफेसर, 110 में 53 पद रह गए खाली

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मेडिकल कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों के लिए हुए इंटरव्यू का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया। इससे मेडिकल कॉलेजों को 57 असिस्टेंट प्रोफेसर मिले। लेकिन 53 पद खाली रह गए। क्योंकि इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही नहीं ​मिले। यह इंटरव्यू 22 से 25 मई तक जेपीएससी कार्यालय में हुआ था। इससे पहले 22 से 25 अप्रैल तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ था। इस पद पर भर्ती के लिए 8 फरवरी 2022 तक सीनियर रेजिडेंट के पद पर एक साल का अनुभव जरूरी था। लेकिन अधिक उम्र और अनुभव कम होने के कारण 73 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए थे। इस नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक दूर होगी। लेकिन खाली पदों को भरना अभी भी बड़ी चुनौती है। डिपार्टमेंट वाइज चयनित अभ्यर्थी डिपार्टमेंट चयन एंथ्रोपोलॉजी 2 पैथोलॉजी 8 माइक्रोबायोलॉजी 2 एफएमटी 1 फार्माकोलॉजी 1 पीएसएम 3 मेडिसिन 7 टीबी चेस्ट 1 पेडियाट्रिक डिजीज 4 सर्जरी 3 ऑर्थो 6 ईएनटी 1 ऑफ्थेलमोलॉजी 2 गाइनीकोलॉजी 2 रेडियोलॉजी 2 डेनटिस्ट्री 4 ब्लड बैंक 2 साइकेट्री 4 फिजिकल मेडिसन 2

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *