मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी 2 दिन से हड़ताल पर:बोले- क्लास फोर्थ के सभी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी; हमारा वेतन बढ़ेगा तभी काम पर लौटेंगे

भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़ी मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि प्लेसमेंट एजेंसी ने मेडिकल कॉलेज में लगे क्लास फोर्थ कर्मचारी, LA/LT और कंप्यूटर ऑपरेटर की सैलरी बढ़ा दी लेकिन हमारी सैलरी नहीं बढ़ाई। 50 सफाई कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी गुड़िया ने बताया- सैलरी के मुद्दे को लेकर मेडिकल कॉलेज के 50 सफाई कर्मचारी कॉलेज के सामने हड़ताल पर बैठे हैं। प्लेसमेंट एजेंसी ने बताया कि हमारी सैलरी बढ़ गई है। लेकिन बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिली। सफाई कर्मचारियों को अभी 5900 रुपए मिल रहे सभी सफाई कर्मचारियों को अभी तक 5900 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जा रही है। जबकि क्लास फोर्थ कर्मचारी, LA/LT और कंप्यूटर ऑपरेटर की सैलरी 10400 कर दी गई है। सफाई कर्मियों ने कहा- अब हमारी मांग है कि हमारा भी वेतन बढ़ना चाहिए। दिसंबर से सभी को बढ़ी हुई सैलरी दी जा रही है। हमें भी बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *