मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के एंट्री पर रोक:कांकेर प्रेस क्लब ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश की प्रतियां जलाई,तीन दिन में वापस लेने की मांग

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने के विरोध में कांकेर प्रेस क्लब ने प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने जिला अस्पताल के सामने विरोध स्वरूप आदेश की प्रतियां जलाई। स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने 17 जून को एक आदेश जारी किया। इसमें मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में पत्रकारों द्वारा फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया। आदेश के अनुसार, मीडिया को जानकारी केवल जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के माध्यम से दी जाएगी। मीडिया पर नियंत्रण पूरी तरह गलत कांकेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उगेश सिन्हा ने इस आदेश को मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार संस्थाओं की कमियों को उजागर करते हैं। लेकिन अब पीआरओ के माध्यम से खबरों का चयन करना अस्वीकार्य है। आदेश वापस ना लेने पर आंदोलन की चेतावनी प्रेस क्लब के संरक्षक विजय पांडेय और राजेश शर्मा ने आदेश को अनुचित बताया। उन्होंने इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की। पत्रकारों ने तीन दिन के भीतर आदेश वापस नहीं लेने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *