जालंधर| श्री महावीर जैन नवयुवक संघ की ओर से श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक में तपोनिधि सुलक्षणा महाराज की प्रथम पुण्य स्मृति में मेडिकल चेकअप कैंप और रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि अशोक जैन, कामनी जैन, गौतम जैन, पूजा जैन ने शिविर का शुभारंभ किया। इसमें डॉक्टरों ने लगभग 200 रोगियों की चिकित्सा जांच की। इसके अलावा 108 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर प्रधान दिपिन जैन, महामंत्री गौरव जैन, सीमा जैन, दीपक जैन, कनव जैन, सुगम जैन, अशोक जैन, कामनी जैन, गौतम जैन, पूजा जैन समेत अन्य मौजूद रहे।


