मेडिकल स्टोर पर 3 लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर चेन और नकदी लेकर फरार, केस

कपूरथला | बेगोवाल में मेडिकल स्टोर बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे दुकानदार को 3 लुटेरों ने हथियारों की नोक पर सोने की चेन, 25 हजार रुपए की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दुकानदार ने थाना बेगोवाल पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छापेमारी दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लुटेरे अभी फरार है। दीपक पुत्र अशोक कुमार निवासी बी 1/587 गांधी नगर जालंधर हाल निवासी कृष्णा मेडिकल स्टोर बेगोवाल ने बताया कि 16 दिसंबर की सायं करीब 6 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। तभी वहां पर चीमा निवासी गांव मियाणी भग्गूपुरिया, रिंका व कुलदीप उर्फ कुलदीप सिंह निवासी गांव बेगोवाल मोटरसाइकिल पर आए। जिनके हाथों में किरपान व बेसबॉल पकड़े हुए थे। जिन्हें वह पहले से ही जानता है। आते ही चीमा ने तलवार का वार किया, डरा धमका कर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और पैंट की जेब से करीब 25 हजार रुपए की नगदी, रिंका ने पिछली जेब से मोबाइल फोन छीन लिया। जिसके बाद तीनों लुटेरे वहां से हथियारों समेत बाइक पर भाग निकले। पुलिस ने दुकान मालिक के ब्यानों के आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी दौरान एक लुटेरे कुलदीप उर्फ कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी दो लुटेरे फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *