मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर मोबाइल छीना:जान से मारने की दी धमकी,  बोला-हिस्ट्रीशीटर हूं, मुझे बुद्धि आदलवाड़ा के नाम से जानते हैं

सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार सवार 4 लोग एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने पहुंचे। स्टोर संचालक ने दवाई मौजूद नहीं होने की बात कही तो एक व्यक्ति ने दुकानदार से मारपीट कर दी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित मेडिकल स्टोर संचालक ने नामजद आरोपी के खिलाफ मानटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि वह राज मेडिकल स्टोर बजरिया सवाई माधोपुर का मालिक है। 20 जनवरी को समय रात को 9.45 बजे उसका भाई सीताराम शर्मा पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति जिसका नाम बुद्धि था और आदलवाड़ा का रहने वाला था‌। कार से दुकान आया और कार में चार अन्य व्यक्ति भी थे। सभी लोगों ने दुकानदार से दवाई मांगी। जब दुकानदार ने दवाई उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो आरोपी दुकानदार से गाली गलौज करने लगा और मारपीट की। जब सीताराम शर्मा ने बीच बचाव कराया तो उसके साथ भी मारपीट की और मोबाइल छीनकर कार में बैठकर फरार हो गए। जाते हुए धमकी दी कि मैं हिस्ट्रीशीटर हूं और मुझे बुद्धी आदलवाड़ा के नाम से जानते हैं। मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इस पर पीड़ित ने उसी समय मानटाउन थाने पर सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *