भीलवाड़ा | क्रिसमस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कृषि उपज मंडी के पास मेथोडिस्ट चर्च में सीनियर सिटीजन डे मनाया। चर्च सोशल कमेटी के चेयरमैन अरविंद मसीह ने बताया कि सभी के लिए इनडोर गेम्स कराए गए। इनमें चेयररेस, सिगेंचर प्ले, वॉच आई क्यू व अन्य खेल शामिल रहे। कैंप फायर भी किया। चर्च द्वारा सभी को दोपहर का लंच दिया गया। बुजुर्गों ने ऐसे आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। चर्च के पास्टर परमजीत माइकल ने सीनियर सिटीजन को प्रभु का संदेश सुना स्वागत किया। चर्च के सीनियर सिटीजन गुडवीन मसीह, एचबी रॉय, शीरीन मसीह, एडवीन मसीह, म्यूरील, रामदास, जॉय पीयरसन, सिंथिया सैमसन, चंद्रकली, जॉन, माया मसीह, चर्च सदस्य शैलेंद्र सिंह, सलीम माइकल, निओमी ने कार्यक्रम के संचालन में मदद की।


