मेदिनीपुर विद्यासागर विद्यापीठ बालक विभाग के मल्टी जिम में लगी आग

खड़गपुर| कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर में स्थित विद्यासागर विद्या पीठ बालक विभाग में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। विद्यालय परिसर के भीतर बने मल्टी-जिम कक्ष से अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देख वहां मौजूद छात्र घबरा गए। उस समय स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी, लेकिन कुछ छात्र परिसर में उपस्थित थे, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धुआं उठते ही स्थानीय निवासी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग की सूचना दमकल विभाग को दी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जिम में रखे समान को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। इस बीच, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने का निर्देश दिया। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *