मेनरोड पर अतिक्रमण पर चला नपा का बुलडोजर:सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुई कार्रवाई, व्यापारियों ने लगाया पक्षपात का आरोप

बालाघाट। सोमवार को नगरपालिका का अतिक्रमण दस्ता, पुलिस बल के साथ शहर के काली पुतली चौक से हनुमान चौक के दोनो ओर, नालियो पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निकला। सुबह 11.30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई अब भी जारी है। मेनरोड, मुख्यालय का व्यवसायिक मार्ग है। यहां कई राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के घर और दुकाने हैं। नालियों पर अतिक्रमण की कार्रवाई से ज्यादा अन्य दुकानदारांे को शेड हटाने के निर्देश के साथ ही नालियों पर बने पायदान को तोड़ दिया गया। जिसे देखकर लोगों ने नगरपालिका की मेनरोड पर की जा रही अतिक्रमण कार्यवाही को पक्षपात पूर्ण बताते हुए कहा कि नगरपालिका, अतिक्रमण के नाम पर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को भयभीत कर रही है। जो व्यापारिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है। अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान एक व्यापारी की निर्माणाधीन दुकान सामग्री को जब्त करने पर व्यापारी ने रवि जसवानी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका ने कोई नोटिस नहीं दिया था। दुकान का काम चल रहा है, इसलिए निर्माण सामग्री रखी थी। सुबह मुनादी के बाद वह लेबर बुलाकर, सामग्री को अंदर करवाते, इससे पहले ही नगरपालिका ने निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। जिससे उसे 15 हजार का नुकसान पहुंचा हैं। नगरपालिका के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी शील भालेवार ने बताया मेनरोड में सड़क के दोनो ओर नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यह कार्यवाही काली पुतली चौक से हनुमान चौक तक की जाएगी। समय-समय पर शहर के अन्य सड़को पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। देखिए फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *