मेनार में निकली शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार:चारभुजानाथ मंदिर द्वितीय पाटोत्सव, श्रद्धालुओं ने बिछाए पलक पांवड़े, ड्रोन से पुष्प वर्षा

उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र के मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बुधवार को महाप्रसादी के साथ संपन्न हुआ। गली-गली में ठाकुरजी के जयकारो से श्रद्धालुओं ने गुंजायमान कर दिया। पाटोत्सव को लेकर ठाकुरजी दरबार को फूलों से सजाया गया, ठाकुरजी को विशेष वागा धराकर चैत्री गुलाब, देशी गुलाब से आकर्षक श्रृंगार किया गया। ठाकुरजी का पूरा प्रांगण फूलों से एवं इन्त्र की खुशबू से महक रहा था। सुबह से हर मंदिर प्रांगण में पंडित मांगीलाल आमेटा, जमनाशंकर चौबीसा के सानिध्य में पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शुभ मुहूर्त में हवन शुरू हुआ, जिसमे यजमानों द्वारा हवन में आहुतियां दी, दोपहर 12.15 बजे अभिजीत मुहूर्त में हवन की पूर्णाहुति हुई। पाटोत्सव व महाप्रसादी का लाभ मातेश्वरी सोसायटी (एमएस) द्वारा लिया गया। बाद में राजसी ठाट-बाट से ठाकुरजी मंदिर प्रांगण से ठाकुरजी की शोभायात्रा निकली तो पूरा मार्ग जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा रवाना होने से पूर्व मंदिर गर्भगृह से भगवान शालिग्राम जी को जयकारों व पुष्प वर्षा करते हुए रथ में विराजित किया गया, तत्पश्चात शाही लवाजमे एवं गाजे-बाजे के साथ निकली ठाकुरजी की शोभायात्रा में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से रवाना होकर थंब चौक पहुंची, जहां बैंड बाजे पर बजते मधुर भजन सांवरिया सेठ दे दे, मंडपिया रा मालिक दे दे, थारे भरियो रे भंडार, टोटो ना पड़े रे, नैनो में तो नींद गुरआई जी पोडो मारा अंतर्यामी जी….राम आएँगे तो, अंगना सजाऊँगी, दीप जलाके, दिवाली मनाऊँगी, मेरे जन्मो के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएँगे भजनों पर अपने आप को नाचने से नहीं रोक सके और खूब थिरके। शोभायात्रा में जगह-जगह भक्तों ने ठाकुरजी पर ड्रोन से पुष्प वर्षा कर स्वागत, सत्कार किया। इस दौरान पूरा परिसर चारभुजानाथ, सांवरा सेठ के जयकारों से गूंज उठा ओर पूरा माहौल धर्ममय बन गया।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर ग्रामीणों व विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा श्रीफल, पुष्प वर्षा करके भगवान का स्वागत, सत्कार किया गया। श्रद्धालुओ ने ठाकुरजी के स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए। वहीं महिलाओं और पुरुषों के साथ युवक-युवतियों द्वारा मेवाड़ी परिधानों में सज-धज कर भजनों पर नृत्य करने का खूब आनंद लिया। शोभायात्रा थम्ब चौक से स्कूल मार्ग, गणेश घाटी, हैरी, विका मेहता चौक, अंबामाता मंदिर, नीम का चौक, जवाहर नगर, आमलिया बावजी, थंब चौक होते हुए 5 घंटे बाद पुनः 2.30 बजे मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां पर ठाकुरजी की हज़ारो श्रद्धालुओं के बीच महाआरती हुई। महाआरती पश्चात दोपहर 3 बजे भगवान शालिग्रामजी को गाजे बाजे के साथ अंबामाता पंचायती नोहरे में विराजित किया गया, जहां भक्तो ने ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात नोहरे में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। पाटोत्सव में सूरजकुंड के महाराज अवधेशानंद, न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर प्रेम गढ़वाल, वल्लभनगर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, तहसीलदार नरेंद्र चौहान, अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, कोषाध्यक्ष ओंकारलाल मेनारिया, महामंत्री भरत मेनारिया, उदयपुर गिर्वा जोन उपाध्यक्ष अर्जुनलाल मेनारिया, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर, नागेश्वर गौशाला संचालक श्यामलाल चौबीसा आदि शामिल हुए। इनपुट : सुरेश मेनारिया, मेनार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *