मेयर और कमिश्नर ने किया डीबीए का दौरा

जालंधर| मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों और निगम कमिश्नर गौतम जैन ने वीरवार को बार एसोसिएशन का दौरा किया। बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया। एडवोकेट राज कुमार भल्ला, अशोक कुमार बजाज, हरनेक सिंह, अमित सिंह संधा, बलविंदर सिंह लक्की, तजिंदर ढिल्लों और संजीव बंसल सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने बार परिसर और अदालत क्षेत्र में जलभराव, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की समस्याएं बताईं। वहीं, मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बार परिसर और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जल निकासी, स्वच्छता और साफ-सफाई की स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र कदम उठाने की बात कही। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और कमिश्नर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *