मेयर की दावेदारी करने वाले 4 दिग्गज चुनाव जीते, अब सभापति के लिए जोर आजमाइश शुरू

सिटी रिपोर्टर| बिलासपुर भाजपा में मेयर के दावेदारों की दौड़ में शामिल रहे 5 में से 4 पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। अब इनके बीच सभापति के लिए जंग शुरू हो गई है। सीनियारिटी के आधार पर हर कोई अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है। इधर बेलतरा विधानसभा के वार्ड से 12 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं, ऐसे बेलतरा के वार्डों से भी किसी एक को सभापति बनाए जाने की चर्चा है। इधर ने​ता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस में दावेदारी शुरू हो गई है। कांग्रेस में अभी सबसे सीनियर पार्षद वार्ड 38 की सुनीता नामदेव गोयल हैं। वे चौथी बार पार्षद बनी है। इधर महिला मेयर होने से महिला को नेता प्रतिपक्ष बनाने की चर्चा है। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद विजय ताम्रकार, विनोद सोनी, बंधू मौर्य, अंजनी बबलू कश्यप का नाम मेयर के दावेदारों में था। इनके नाम की घोषणा भी बाद में की गई। ये सभी चुनाव जीत चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनके बीच से किसी को सभापति बनाया जा सकता है, लेकिन आउटर में इस बार बेलतरा का शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में सभापति की कुर्सी यहां के पार्षदों को भी मिल सकती है। बेलतरा विस से रूपाली अनिल गुप्ता तीसरी बार पार्षद बनी हैं तो कमला पुरुषोत्तम पटेल दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। बाकी सभी पहली बार पार्षद बने हैं। यदि बेलतरा से सभापति बनाने पर रूपाली गुप्ता के नाम पर विचार किया जा सकता है। एमआईसी मेंबर बनाने में भी आउटर को प्राथमिकता पार्टी सूत्रों की मानें तो सभापति की कुर्सी यदि आउटर के पार्षद को नहीं मिली तो उन्हें एमआईसी में प्राथ​िमकता दी जाएगी। इस स्थिति में बिलासपुर विस से ही किसी वरिष्ठ पार्षद को सभापति बनाया जा सकता है। पूर्व की एमआईसी में ​आउटर ​के 6 पार्षदों को एमआईसी मेंबर बनाया गया था। ऐसे में इस बार भी आउटर को प्राथ​िमकता मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *