मेयर के स्वागती बोर्डों को लेकर सवाल उठाए

लुधियाना| भाजपा ने मेयर के स्वागती बोर्डों को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रवक्ता परमिंदर मेहता ने कहा कि मेयर के बोर्डों का खर्चा किसकी जेब से जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के यूनीपोल पर मेयर के लगे स्वागती बोर्डों को लेकर आप सरकार व निगम प्रशासन पर हमला बोला। कहा कि एक ओर तो आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले वीआईपी व्यवस्था व भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी बड़ी बातें करती रही, लेकिन हकीकत में सब विपरीत नजर आ रहा है। मेहता ने कहा कि मेयर के स्वागती बोर्ड जिस प्रकार महानगर में लगे हैं। उसमे अधिकतर बोर्ड निगम नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही निगम के एडवरटाइजिंग विंग में अक्सर भ्रष्टाचार होने की खबरें सामने आती रहती हैं। अगर ऐसे में मेयर को ही लेकर विभाग के दुरुपयोग की बात सामने आ जाए तो आगे क्या होगा ? उन्होंने निगम कमिश्नर से मांग की कि निगम द्वारा तुरन्त नियमों की धज्जियां उड़ा रहे इन स्वागती बोर्डों को यूनीपोल से हटाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *