नगर निगम के नवनियुक्त मेयर सौरभ जोशी ने पद संभालते ही साफ कर दिया कि शहर की गौशालाओं के स्तर से कोई समझौता नहीं होगा। पहले ही दिन वे कार्यालय जाने के बजाय सीधे मैदान में उतरे और रायपुर गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने गायों को चारा डाला और गौशाला प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश दिए। मेयर ने सर्दी को देखते हुए गायों के शेड में हीटर लगाने, हवा आने वाली सभी जगहों को बंद करने और गर्मी के मौसम में सभी गौशालाओं में कूलर लगाने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया की दोनों गौशालाओं का भी निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि वे दिनभर शहर के अन्य इलाकों की गौशालाओं का भी दौरा करेंगे। रायपुर गौशाला में दाह मशीन फिर मिली बंद निरीक्षण के दौरान रायपुर गौशाला में बनी दाह मशीन एक बार फिर बंद पाई गई। इससे पहले भी मशीन बंद रहने के कारण पशुओं के शव जमा होने पर विवाद हो चुका है। इस बार गौशाला में आठ पशु त्रिपाल से ढके हुए मिले। मेयर ने मशीनरी को तुरंत दुरुस्त कर नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए। मेयर ने जारी किए अहम आदेश निरीक्षण के दौरान पेंट पर लगा गोबर रायपुर गौशाला में निरीक्षण के दौरान मेयर ने एक बछड़े को उठाया, जिससे उनकी पेंट पर गोबर लग गया। उन्होंने कर्मचारी से कपड़ा मंगवाया, लेकिन जब कर्मचारी खुद साफ करने लगा तो उसे रोक दिया और खुद गाड़ी में बैठकर पेंट साफ की। इंडस्ट्रियल एरिया गौशाला में मेयर ने नगर निगम कमिश्नर से चर्चा की। इस पर कमिश्नर ने बताया कि वे भी पहले गाय-भैंस पालते रहे हैं और पशुपालन से जुड़े अनुभव रखते हैं।


