अमृतसर | मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन राजिंदर सिंह मरवाहा और अमनदीप कौर के संग मीटिंग की। जिसमें लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर भी शामिल हुईं। मीटिंग में गुरु नगरी के विकास पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर चार्टर्ड अकाउंटेंट अमरजीत सिंह नारंग, सुखविंदर सिंह कोहली, मनदीप सिंह, जतिंदरपाल सिंह, बॉबी बादशाह, एडवोकेट तेग ब्रदर्स, हरदेश दवेसर व अन्य मौजूद रहे।


