भास्कर न्यूज | अमृतसर मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी में तेजी लाने के लिए अफसरों संग मीटिंग की। मेयर ने प्रॉपर्टी विभाग के अफसरों से 3 सालों के दौरान नामंजूर हुए चेक की जानकारी ली। टैक्स की इनकम बढ़ाने के लिए बड़े होटलों-दुकानों-फैक्ट ्रियों से वसूली में तेजी लाने को कहा। बड़े कॉमर्शियल अदारे यदि कम टैक्स जमा कर रहे तो उसे भी चेक करें। ओटीएस स्कीम के तहत 31 मार्च तक ब्याज-जुर्माना में छूट के बारे जागरूक करें। ताकि सरकार की तरफ से दिए गए इस छूट का लोग लाभ उठा सकें। नॉर्थ एरिया में बड़े अदारे अधिक हैं। ऐसे में यहां इलाके में खास ध्यान दें। यह भी निर्देश दिया कि वाटर-सीवरेज के बिलों का भुगतान करने के लिए विशेष कैंप लगाया जा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स जिनका भी बकाया है, वह कैंप में आकर जमा करा सकते हैं। 31 जुलाई के बाद जुर्माना व ब्याज से छूट नहीं मिलेगी।


