भास्कर न्यूज| अमृतसर मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने हेल्थ अफसरों संग मीटिंग कर शहर में कूड़ा उठान को लेकर आ रही मुश्किलों के बारे जाना। एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि अवर्डा कंपनी के सफाई मुलाजिमों ने काम करना बंद कर दिया है। इसलिए थोड़ी मुश्किलें आ रही हैं। निगम की जो भी ट्रैक्टर-टॉलियां हैं, वह भी कूड़ा उठाने के काम में लगा दी हैं। मेयर ने कहा कि कचरा उठने के लिए ट्रॉलियों की संख्या बढ़ाई जाए। हर संभव कोशिश करें कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम सुचारू तौर पर चलता रहे। जल्द ही कूड़ा कलेक्शन का टेंडर फाइनल कराया जाए ताकि मुश्किलें अधिक नहीं बढ़ें। इस मौके पर हेल्थ अफसर डॉ. किरन कुमार, डॉ. रमा, डॉ. योगेश अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।


