मेयो कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ पर 150 किलोमीटर साइकिल रैली:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिटी पैलेस से दिखाई हरी झंडी

मेयो कॉलेज अजमेर की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को स्पेशल साइकिल रैली राइड टू मेयो 150 किमी का आयोजन हुआ। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिटी पैलेस के सर्वतोभद्र चौक द्वार से रैली को हरी झंडी दिखाकर अजमेर के लिए रवाना किया। मेयो साइक्लिंग नेटवर्क की यह रैली इससे पहले भारत के 33 शहरों और कई विदेशों में भी आयोजित हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मेयो कॉलेज को 150 सालों की गौरवशाली यात्रा पर बधाई देते हुए कहा कि मेयो कॉलेज ने शिक्षा, संस्कृति और नेतृत्व के क्षेत्र में देश को अनमोल प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान ने शिक्षा के साथ-साथ खेल, फिटनेस और भारतीय विरासत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी इस प्रतिष्ठित संस्थान के विद्यार्थी रहे हैं। रैली में 20 मेयो एलुमनाई ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व पूर्व छात्र मोमो सिंह ने किया। लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर (सेवानिवृत्त) भी इस राइड में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयो कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन, जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष जगदीप सिंह, मेयो 150 इयर्स सेलिब्रेशन के संयोजक हरीश भार्गव, ग्लोबल सिटी राइड लाइफ साइकिल के संयोजक स्वराज सिंघी सहित कई पूर्व छात्र मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *