एल्युमनाई क्रिकेट बैश 2025 का समापन मेयो कॉलेज मैदान पर हुआ। मेयो कॉलेज ने रोमांचक फ़ाइनल मुकाबले में डेली कॉलेज इंदोर को हराकर ख़िताब अपने नाम किया। चार दिनों तक चले इस इंटर-एल्युमनाई क्रिकेट टूर्नामेंट में रेज़िडेंशियल स्कूलों के पूर्व छात्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले वाले फ़ाइनल में मेयो कॉलेज ने 164 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक बचाते हुए डेली कॉलेज को 28 रनों से हराया। पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहने वाली मेयो कॉलेज टीम ने एल्युमनाई क्रिकेट बैश 2025 की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। पुरस्कार वितरण समारोह में जोधपुर के पूर्व महाराजा गज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता ट्रॉफी मेयो कॉलेज को तथा उपविजेता ट्रॉफी डेली कॉलेज को दी। साथ ही व्यक्तिगत और टीम पुरस्कार भी प्रदान किए। बता दें कि मेयो कॉलेज ओल्ड बॉयज़’ सोसाइटी द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 11 से 14 दिसंबर 2025 तक चला। इसमें डेली कॉलेज, इंदौर, द दून स्कूल, देहरादून, मायो कॉलेज, अजमेर, द लॉरेंस स्कूल, सनावर, सिंधिया स्कूल, ग्वालियर ने भाग लिया। मेयो कॉलेज से सम्बन्धित पढें ये खबरें भी…. अजमेर में खोला था राजकुमारों के लिए महल जैसा स्कूल:जिसने सपना देखा, उसका अंडमान निकोबार में मर्डर हुआ; जानिए-क्या है मेयो कॉलेज में खास अजमेर का मेयो कॉलेज भारत का सबसे रॉयल स्कूल माना जाता है। देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक मेयो 150 साल का हो गया है। ये भव्य दिखता है, जैसा इसे बनाने का सपना लॉर्ड मेयो ने देखा था— एक ऐसा सपना, जो उनकी हत्या के बाद भी जिंदा रहा। इस स्कूल की रॉयल हिस्ट्री के भीतर झांकने का अवसर कम ही लोगों को मिला है। भास्कर ऐप पर पहली बार देखिए- देश के सबसे पॉपुलर स्कूल में क्या है खास… (पूरी खबर पढें) मेयो कॉलेज में भारतीयों के चप्पल पहनने पर थी रोक: अंग्रेजों ने मंदिर बनाने से भी किया था इंकार, 150 साल पूरे होने पर जानिए ऐसे ही रोचक किस्से राजस्थान का एक ऐसा शाही कॉलेज, जिसमें एक जमाने में स्टूडेंट भी राजशाही होते थे। इस कॉलेज का पहला स्टूडेंट तो अपने साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, पालकी और टाइगर तक लेकर आया था। 150 साल पुराना ये कॉलेज विश्व में प्रसिद्ध ‘मेयो कॉलेज’ है। पहले बैच में 9 स्टूडेंट और दूसरे बैच में 27 स्टूडेंट थे। मेयो कॉलेज की स्थापना के दिनों के कई रोचक किस्से है। (पढ़ें पूरी खबर) स्कूल की लैब में तैयार होंगे इंसान जैसे रोबोट: 7 करोड़ में पूरी AI लैब बनाई जा रही, जानिए- मेयो कॉलेज की इस तकनीक में क्या खास होगा अजमेर में राजकुमारों के लिए खोले गए स्कूल मेयो कॉलेज को 150 साल पूरे हो गए है। रॉयल लुक और महल की तरह बना ये स्कूल तकनीक के मामले में भी आगे हैं। यहां एआई लैब बनाई जा रही है। जो मेयो कॉलेज के ही पूर्व स्टूडेंट बनवा रहे हैं। इस पर करीब 5 से 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। (पूरी खबर पढें)


