जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने मेरठ के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन बदमाशों के पास से चोरी और लूट किये हुए 12 महंगे मोबाइल बरामद किये हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में बदमाशों ने जयपुर सिटी में कई मोबाइल चोरी और लूट की वारदातें करना कबूल किया हैं। दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि जयपुर में ठक ठक गैंग द्वारा मोबाईल स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना सीआी को विशेष टीम बनाकर इलाके में नजर रखने के आदेश दिये थे। जिस पर विधायकपुरी थाना पुलिस ने दो लोगों को चिन्हित कर उन से पूछताछ की तो वह दोनों मेरठ के बदमाश निकले। बदमाशों के पास से महंगे 12 मोबाइलों को रिकवर किया गया हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह मेरठ से जयपुर केवल मोबाइल,पर्स चोरी और लूट की वारदात करने आते थे। जयपुर सिटी में वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लूटा गया माल वह मेरठ लेकर अन्य राज्यों में बेचा दिया करते हैं। विधायकपुरी थाना सीआई पूनम चौधरी ने बताया कि 16 जनवरी को ताराचंद कुमावत व कौशल शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 15 जनवरी को अजमेर रोड पर ट्रैफिक जाम के दौरान दो लोगों ने उनका ध्यान मटकाकर कार के अन्दर से उनके मोबाईल फोन चुराकर ले गये। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई। जिस पर पारम्परिक रूप से दक्ष थाने के कांस्टेबल राजेश,अनुज को घटना स्थल पर भेज कर मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगलवाए। करीब 100 से अधिक फुटेज देखने के बाद पप्पू चांद (43) पुत्र जान मौहम्मद निवासी म.न. 165 सैयद बेगम वाली गली पुर्वा फतहेननगर देहली गेट पुलिस थाना देहली गेट जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश) और अजीम(38) पुत्र तसलीम निवासी बिल्लू भाई की बख्खल डॉक्टर खलील वाली गली मकबरा अब्बु केशरगंज मेरठ सिटी पुलिस रेल्वे रोड जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश) हाल निवास किरायेदार लियाकत वाली गली तारापुरी पुलिस थाना निसारी गेट जिला मेरठ (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। तरीका वारदातः मेरठ उत्तरप्रदेश से आकर जयपुर में ट्रैफिक बत्ती व ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर ध्यान भटकाकर / वाहन चालक से झगडा मारकर कार के अन्दर से महंले मोबाईल फोन/पर्स व अन्य महंगा सामान चुराते एवं चुराये हुये मोबाईल को एल्युमिनियम फॉल में लपेट कर रखते थे जिससे मोबाईल का नेटवर्क काम नहीं करता। वारदात के लिये किसी सस्ते होटल में रूकते है ओर 8-10 वारदातों के बाद वापिस मेरठ लौट जाते है।


