मेरठ में इंजीनियर ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा:लोकेशन ट्रैक करते हुए होटल पहुंचा; 3 महीने पहले हुई थी शादी

गुरुग्राम में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर पत्नी को मेरठ के होटल में युवक के साथ पकड़ा। पति को पत्नी के अफेयर के पता चल गया था। वह पत्नी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए वहां पहुंचा था। आरोपी भी महेंद्रा कोटक बैंक में सेल्स मैनेजर है। होटल में उसने महिला की आईडी नजमा के नाम से लगाई थी। IT इंजीनियर का कहना है कि होटल में मुझे देखते ही पत्नी आग-बबूला हो गई। मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगी। दोनों ने मिलकर मेरा गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने तोपचीवाड़ा निवासी साफेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि होटल के मालिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। घटना आबूलेन स्थित एमडी डीलक्स होटल की है। अब पढ़िए पूरा मामला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की तीन माह पहले इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर के साथ शादी हुई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर गुरुग्राम की कंपनी में काम करता था। जबकि उसकी पत्नी मेरठ में ही जॉब करती थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की 6 साल से दिल्ली रोड स्थित महेंद्रा कोटक बैंक के सेल्स मैनेजर साफेज निवासी तोपचीवाड़ा से दोस्ती थी। महिला अक्सर साफेज से फोन पर बातचीत करती थी। इस दौरान साफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पत्नी पर शक हो गया। उसने कई बार पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वह लगातार मोबाइल पर लगी रहती थी। अपने पति से लड़ाई भी करती थी। इसके बाद साफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी के मोबाइल की लाइव लोकेशन अपने मोबाइल में ले ली। एमडी डीलक्स होटल में मिली लोकेशन
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पत्नी की लोकेशन इंश्योरेंस कंपनी के बजाय आबूलेन स्थित एमडी डीलक्स होटल में आई। वह तत्काल वहां पहुंच गया। होटल का रिकार्ड चेक किया तो उसमें पत्नी के नाम की कोई आईडी नहीं मिली। उसने पत्नी के मोबाइल पर काल की। एक कमरे से घंटी की आवाज आने पर दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे में प्रेमी साफेज और उसकी पत्नी मिली। महिला की आईडी नजमा के नाम से लगाई
इंजीनियर ने इसके बाद हंगामा कर दिया। कहा- बिना आईडी के महिला को कमरे में कैसे भेजा। होटल कर्मियों ने दोबारा रिकार्ड चेक किया तो सामने आया कि साफेज ने महिला की आईडी नजमा के नाम से लगाई थी। जानकारी मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और साफेज और महिला को थाने ले आई। पत्नी ने मुझे गालियां दी, जान से मारने की कोशिश की
इंजीनियर पति ने कहा- जब मैंने अपनी पत्नी से पूछा कि वह उसके साथ होटल क्यों आई है, तो मेरी पत्नी आग-बबूला हो गई और मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगी। इसी दौरान साफेज ने भी मुझे गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से दोनों हाथों से मेरा गला दबाकर बुरी तरह मारपीट की। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया- महिला ने लिखित में दिया है कि वह बालिग है और अपनी स्वेच्छा से होटल गई थी। पति की शिकायत पर आरोपित साफेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साफेज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ——————– ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में डायमंड शोरूम में 2 करोड़ की चोरी:दीवार में एक फीट का छेद किया, दरवाजा तोड़ा; कैरेटलेन में 20 CCTV लगे थे सहारनपुर में एक डायमंड शोरूम में बड़ी चोरी हुई। चोरों ने गुरुवार देर रात टाटा कंपनी की जानी-मानी डायमंड फ्रेंचाइजी ‘कैरट लेन’ को निशाना बनाया। 2 लाख कैश और करोड़ों रुपए के गहने चुराकर भाग गए। शुक्रवार सुबह जब स्टाफ शोरूम खोलने पहुंचा तो दीवार टूटी मिली। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *