मेरठ में बीच सड़क दबाया लड़की का गला:5 सेकेंड तक गर्दन दबाए रहा, छिपकर वीडियो बनाने का विरोध कर रही थी

मेरठ में एक लड़की को बीच सड़क पर पीटने और गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। युवक 5 सेकेंड तक गला दबाए रहा। इस दौरान लड़की ने छुड़ाने की भरपूर कोशिश की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें युवक-किशोरी को गला दबाकर मारने का प्रयास करता नजर आ रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। घटना किठौर क्षेत्र की है। वहां गाजियाबाद के लोनी इलाके की रहने वाली 14 साल की लड़की अपनी नानी के गांव आई थी। 3 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही जानू (20) पुत्र जब्बार ने छिपकर उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो उस युवक ने गांव में ही किसी को दिखा दिया था। यह बात लड़की को पता चल गई। लड़की ने कहा- मोबाइल दिखाओ, लड़के ने पीट दिया
जानू गांव में कहीं जा रहा था, तभी उसका सामना लड़की से हो गया। लड़की ने जानू को रोककर उससे कहा कि अपना मोबाइल दिखाओ। जानू ने इससे इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि मेरा कौन सा वीडियो बनाया है? इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। जानू ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने लड़की को जमीन पर गिराकर गला दबाने लगा। लड़की जैसे ही खड़ी हुई, तो फिर से उसका गला दबाने लगा। इससे लड़की बेहोश होने लगी। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। ये पूरी घटना आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। वो लोग बेटी को लेकर तुरंत थाने पहुंचे। वहां जानू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। किठौर पुलिस के अनुसार, मोबाइल दिखाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने लड़की से मारपीट की थी। रविवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जानू को गिरफ्तार कर लिया गया। सपा ने लिखा- भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
मेरठ में हुई इस घटना पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में सबसे पहले मेरठ में हुई इस घटना का उल्लेख किया गया। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा के कथित भाजपाई दावों की जमीनी हकीकत सामने है। यूं ही नहीं यूपी महिला अपराधों में भाजपा सरकार में नंबर-1 है। ————————————– ये खबर भी पढ़ेंः- रायबरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या का नया वीडियो, मरते वक्त युवक चीखकर बोला- राहुल गांधी… रायबरेली में शुक्रवार को ड्रोन चोर के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर एक युवक को मार डाला। इस पूरी घटना का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक मार खाते हुए राहुल गांधी का नाम लेता है। इस पर भीड़ में से एक शख्स ने कहा-यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटते रहे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *