मेरठ में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के नामांकन आज:प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह भी आएंगे, क्षेत्रीय कार्यालय में भरे जाएंगे पर्चे

मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए आज बृहस्पतिवार से नामांकन होंगे। 9 जनवरी को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे का समय पार्टी ने नामांकन पर्चे दाखिल करने के लिए रखा है।
जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह भी आज मेरठ आ रहे हैं। वो स्वयं नामांकन को देखेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय हर्मन सिटी पर महानगर अध्यक्ष के लिये नामांकन होगा। जिसमे महानगर चुनाव अधिकारी सलिल विशनोइ भी रहेंगे।
दोपहर 2 बजे से होंगे नामांकन
9 जनवरी को हरमन सिटी बागपत रोड पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। महानगर के चुनाव अधिकारी सलिल विश्नोई के अनुसार दोपहर 2 से 4 बजे का समय इसके लिए रखा गया है। दिनभर कार्यकर्ता करते रहे लिस्ट का इंतजार
रविवार को लखनऊ में संगठन की बैठक हुई। इसके बाद माना जा रहा था कि रविवार या सोमवार को महानगर के मंडल अध्यक्षों का नाम सामने आ जाएगा। लेकिन देर रात तक भी मंडल अध्यक्षों की लिस्ट नहीं आई। मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बिना ही नौ और दस जनवरी को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया होगी। 9,10 जनवरी को जिलाध्यक्षों के नामांकन
लखनऊ में रविवार को जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला हुई, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी शामिल हुए। कार्यशाला में तय हुआ कि नौ और दस जनवरी को जिलाध्यक्षों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया होगी। मेरठ में बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *