मेरठ में मेजर बेटे के ताबूत को चूमती रही मां:बोलीं- मेरा दूल्हा बेटा जा रहा है; भाई-बहन बिलखकर रोए

देहरादून सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मेजर शुभम सैनी का पार्थिव शरीर रविवार को मेरठ में उनके पैतृक गांव लाया गया। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां और बहन बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। लोग उन्हें संभालते, पानी के छींटे डालकर होश में लाते। जैसे ही सेना के जवान पूरे सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ शुभम के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, भाई-बहन जोर-जोर से रोने लगे। बहन ने आर्मी ऑफिसर से कहा- अब वो हमें कभी नहीं मिलेगा, पांच मिनट देख लेने दीजिए। बड़ा भाई पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़ता रहा। कहने लगा- एक बार बहन को शुभम का चेहरा दिखा दीजिए। मां ताबूत को चूमती रही, बोलती रही- ट्रक में मेरा बेटा दूल्हा बनकर जा रहा है। ये सब लोग आज उसकी बारात में जा रहे हैं। मेजर शुभम सैनी मेरठ में घसौली गांव के रहने वाले थे। बड़े भाई तुषार ने चिता को मुखाग्नि दी। तस्वीरें देखिए… कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी
मेजर शुभम की कार शनिवार को उत्तराखंड में बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। कई घंटों की मेहनत के बाद मेजर को रेस्क्यू किया गया था। गंभीर अवस्था में उनको देहरादून सैनिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था। 27 साल के मेजर उत्तराखंड के चकराता में पोस्टेड थे। शनिवार सुबह वह किसी काम से देहरादून जा रहे थे। मेजर तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई तुषार की फरवरी में शादी होनी है। शुभम 2015 में सेना में लेफ्टिनेंट पद पर भर्ती हुए थे। पिता भी सेना के रिटायर्ड सूबेदार हैं। पहली पोस्टिंग पंजाब के भटिंडा में हुई थी पिता सत्येंद्र ने बताया- शुभम को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। वह स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अपनी तैयारी करता था। बड़े भाई की फरवरी में थी शादी
मेजर शुभम सैनी, उनके बड़े भाई और छोटी बहन, तीनों की शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई की शादी 18 फरवरी को तय थी। पिता ने बताया- हादसे के एक दिन पहले शुक्रवार को फोन पर बातचीत हुई थी। शादी की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और छुट्‌टी लेकर घर आने की बात कही थी। ———————- ये खबर भी पढ़िए BJP नेता का 500-500 की गड्डियों के साथ VIDEO:महराजगंज में भाजपा जिलामंत्री हैं, बोले- तंत्र-मंत्र वालों ने फंसाया, पैसा नकली यूपी के महराजगंज में भाजपा नेता का 500-500 रुपए के नोटों के बंडल के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो एक कमरे के अंदर का है, जहां भाजपा जिलामंत्री गौतम तिवारी खुद खड़े हैं। कमरे के कोने में फर्श पर रेड कारपेट के ऊपर 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हैं। भाजपा नेता खुद मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उसे देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *