पाली के एक 22 साल के युवक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटज लगाया कि मेरा कमबेक नहीं अंतिम संस्कार होगा। जैसे तीन मैसेज लगाए। फिर परिजनों को अपनी लोकेशन भेजी। वे जब मौके पर पहुंचे तो फंदे पर युवक लटका मिला। मृतक की शादी करीब 8 महीने पहले ही हुई थी। युवक की अकाल मौत से परिजन सदमे में है। नई नवेली दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार पाली जिले के रोहट थाना एरिया के डूंगरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय महेंद्र पुत्र ओमाराम के रूप में हुई है। मृतक महेंद्र ने आत्महत्या से पहले वाट्सएप पर स्टेटस लगाया और परिजनों को अपनी लोकेशन शेयर की। स्टेटस देखने के बाद महेंद्र के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां महेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया कि मृतक 05 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब 08 महीने पहले हुई थी। नई नवेली दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी का रंग की पूरी तरह नहीं उतरा था। पति की अकाल मौत दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है। वही परिजन सदमे में है।
मुंबई में काम करता था
मृतक मुंबई में काम करता था और करीब एक माह पहले ही गांव लौटा था। सूचना मिलने पर रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह लगाया वाट्सएप पर स्टेटस
– मुझे पता चल गया है अब मेरा comeback नहीं…, सीधा अंतिम संस्कार होगा…!!
– एक दिन इतना दूर चले जाएंगे…, ना कभी online आएंगे ना नजर आएंगे…।
– !!Death!! सूना है रोते हुए मांगी चीजे जल्दी मिलती है।
आज रोते-रोते मैने मौत मांगी है, देखो कब तक आती है।।


