‘मेरा युवा भारत’ खेल प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया दम:रस्साकशी में करौली विजेता, 400 मीटर दौड़ में विष्णु और कोमल अव्वल

करौली जिले में ‘मेरा युवा भारत’ के देखरेख में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के युवाओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया, जिसमें रस्साकशी और 400 मीटर दौड़ जैसी खेल विधाएं शामिल थीं। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। सभी प्रतिभागियों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण कार्यालय सहायक नेहरू लाल बैरवा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, रस्साकशी में युवा मंडल करौली की टीम विजेता रही, जबकि युवा मंडल हिंडौन सिटी की टीम उपविजेता बनी। 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में विष्णु गुर्जर ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में कोमल गुर्जर प्रथम तथा कविता गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहीं।
विजेता प्रतिभागियों को मुख्य मेहमान जिला खेल अधिकारी रमेश गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। लेखाधिकारी अंशु अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कबड्डी के सभी मैच अपरिहार्य कारणों से आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फुटबॉल कोच आसिफ खान, कोच सोनू, अजय पारीक, मनीष शर्मा, रहीस अहमद सहित माय भारत वॉलंटियर नंदिनी चौधरी एवं माय भारत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ‘मेरा युवा भारत, करौली’ द्वारा यह पहल भविष्य में भी जारी रखी जाएगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *