भास्कर न्यूज | अमृतसर माता लाल देवी जी का जन्मदिवस 21 फरवरी को मंदिर कमेटी और संगत के सहयोग से मनाया जाएगा। इसी के उपलक्ष्य में 6 फरवरी को सुबह 5 बजे प्रभात फेरियां शुरू होंगी जो शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेंगी।मंदिर कमेटी के प्रधान की रहनुमाई में माता आरती देवा करतार नगर वालों ने गणेश वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। शाम साढ़े 6 से रात साढ़े 8 बजे तक चले भजन संकीर्तन दौरान उन्होंने ‘मेरी लगी प्रीत माए तोड़यो ना’ ‘माता जी मेरी तेरे हत्थ डोर और ‘मात लाल भवानी मेरी पींघा झूटे’ समेत कई भजन गाए। जिसे सुनकर भक्तजन सराबोर हो उठे। आरती देवा ने कहा कि माता लाल देवी जी ने भक्तों के दुख दूर करने के लिए यहां डेरा लगाया है। संकीर्तन के बाद मंदिर कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे ।


