मेरे लिए सब कुछ थे धर्मेंद्र…:मथुरा सांसद हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट, लिखा- हर अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ रहे

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के निधन के 4 दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा- धर्मेंद्र जी मेरे लिए सब कुछ थे। हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ रहे हैं। अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था। 4 दिन बाद की पोस्ट अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने उनकी मृत्यु के 4 दिन बाद अपना दुख सोशल साइट पर पोस्ट कर व्यक्त किया। धर्मेंद्र की 24 नवंबर को मृत्यु हुई थी। जिनका परिवार की मौजूदगी में विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था। धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद से परिवार के किसी सदस्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट धरम जी❤️ मेरे लिए वो बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए सबसे जरूरी इंसान – दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ रहे हैं। अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए, उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था। सांसद हेमा मालिनी ने लिखा मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया। फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा रहेंगी। मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है और जो शून्य पैदा हुआ है, वह जीवन भर बना रहेगा। सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं। ……………. ये खबर भी पढ़ें- चंद्रशेखर की रैली में क्यों नहीं पहुंचीं एक्स गर्लफ्रेंड घावरी?:बोलीं- मुझ पर सेक्सटॉर्शन केस कराया, पिता–भाई को भी घसीटा यूपी की नगीना सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने संविधान दिवस पर विधानसभा चुनाव- 2027 का आगाज कर दिया। उन्होंने मुजफ्फरनगर में रैली की। इसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड डॉक्टर रोहिणी घावरी ने X पोस्ट के जरिए शामिल होने का दावा किया था। हालांकि वह इस सभा में नहीं पहुंचीं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *