मेलबर्न की पिच को खराब रेटिंग:ICC एक डिमेरिट पॉइंट दिया; यहां 2 दिन में 36 विकेट गिरे थे, कोई फिफ्टी नहीं

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) को खराब रेटिंग दी गई। जबकि, पर्थ की पिच को वेरी गुड रेटिंग मिली है। इन दोनों मैदानों पर एशेज सीरीज के टेस्ट मैच 2-2 दिन में समाप्त हो गए थे। ICC ने मेलबर्न को सजा के रूप में एक डिमेरिट पॉइंट दिया है। 2023 में नया पिच ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने के बाद पहली बार किसी ऑस्ट्रेलियाई मैदान को सजा दी है। इस मैदान पर महज 6 सेशन के खेल में 36 विकेट गिरे थे। मुकाबले के पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट गिरे थे। इसमें कोई भी बैटर 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका और न ही टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी। मैच रेफरी जेफ क्रो के फैसले के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपील नहीं की। यहां तीसरे, चौथे और पांचवें दिन खेल न होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान होने की आंकलन है। अगर किसी मैदान को पांच साल में 6 डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं। तो उस पर 12 महीने का बैन लग सकता है, हालांकि MCG के मामले में ऐसा होने की आशंका कम है। यहां एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट महज 2 दिन (26-27 दिसंबर) में समाप्त हो गया था। इसे इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता था। यह मैच 852 बॉल पर खत्म हो गया था, जोकि बॉल के लिहाज से एशेज सीरीज के 143 साल के इतिहास का चौथा सबसे छोटा टेस्ट है। पूर्व क्रिकेटर्स ने क्रिटिसाइज किया था, माइकल वान ने लिखा था- पिच है या मजाक?
बॉक्सिंग डे टेस्ट 2 दिन में समाप्त होने के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर सवाल उठाए थे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन, माइकल वान, दिनेश कार्तिक ने पिच की कड़ी आलोचना की थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वान ने लिखा था- यह पिच है या मजाक? यह खेल के साथ नाइंसाफी है। खिलाड़ी और प्रसारक और सबसे महत्वपूर्ण प्रशंसकों के लिए 98 ओवरों में 26 विकेट गिरना अच्छी बात नहीं है।’ मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था- ऐसी पिच पर आप खेलना नहीं चाहते। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच को आप दो दिन में खत्म होते नहीं देखना चाहते। अगर किसी और जगह ऐसा होता तो काफी हल्ला मचता। 5 दिन का मैच अगर इतनी जल्दी खत्म हो रहा है तो ये सही नहीं है। अंत में आपको रिजल्ट से मतलब रहता है। पीटरसन ने लिखा- ऑस्ट्रेलिया की भी आलोचना हो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने X पर लिखा, ‘भारत में जब टेस्ट मैच के पहले दिन कई विकेट गिरते हैं, तो भारत को हमेशा कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया को भी उसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए।’ दिनेश कार्तिक ने लिखा- साधारण पिच थी
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने कहा, ‘MCG की पिच साधारण नजर आ रही है। यकीन नहीं होता कि चार एशेज टेस्ट में से दो टेस्ट केवल दो दिन में खत्म हो गए। इतनी चर्चा के बावजूद चार एशेज टेस्ट सिर्फ 13 दिन में पूरे हो गए।’ चोपड़ा बोले- स्पिनर्स ने एक भी ओवर नहीं किया
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘टेस्ट मैच के डेढ़ दिन में स्पिनरों ने एक भी ओवर नहीं किया। जरा सोचिए अगर उपमहाद्वीप में इतने लंबे समय तक तेज गेंदबाज एक भी ओवर न करें तो क्या बवाल होगा।’ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गलती स्वीकारी थी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने मैच के बाद गलती स्वीकारी थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह कम समय में खत्म हो जाने वाले मैच टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अच्छे नहीं हैं और सीए भविष्य में पिच की तैयारी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार करेगा। ग्रीनबर्ग ने कहा, ‘एक प्रशंसक के तौर पर इसे देखना रोमांचक, दिलचस्प और आनंददायक था, लेकिन हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि टेस्ट मैच लंबी अवधि तक चलें। कल रात मुझे नींद नहीं आई। उन्होंने कहा, ‘हमने शुरू से ही विकेट तैयार करने के मामलों में हस्तक्षेप न करने का रवैया अपनाया है, लेकिन जब आप खेल के व्यावसायिक पक्ष पर इसका प्रभाव देखते हैं तो पिच की तैयारी को पूरी तरह से नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है।’ —————————————– एशेज सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… गस एटकिंसन चोट के कारण एशेज सीरीज से बाहर, जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन बाएं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सिडनी में खेले जाने वाले एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान लगी थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *