छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित गंगरेल डैम में एक लापता युवक की तलाश जारी है। तीन थानों की पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही है, जो पिछले तीन दिनों से जारी है। लापता युवक कांकेर जिले के बिरनपुर का रहने वाला है। मामला 18 जनवरी का है। जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के बीरनपुर गांव का रहने वाला देवी नवागांव मड़ई मेला घूमने गया था। झूला झूलने के दौरान उसका आकाश झूला में काम करने वाले कुछ अन्य युवकों से विवाद हो गया। मेला ग्राउंड में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा आरोप है कि उन सभी ने युवक को मेला ग्राउंड में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने गांव बीरनपुर पहुंचा। बाद में युवक अपने एक साथी के साथ दोबारा देवी नवागांव गया। दूसरे युवक के पिता से विवाद वहां उन्हें विवाद करने वाला युवक तो नहीं मिला, लेकिन उसका सामना विवाद में शामिल एक युवक के पिता से हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने छह अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पिटाई के बाद पैरों में पत्थर बांधकर फेंका पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने पहले युवक (मोहरगन) की बेरहमी से पिटाई की। रात करीब 3:30 बजे उसे धमतरी जिले के बारगरी गांव ले जाया गया। वहां उन्होंने अधमरे युवक को एक नाव पर बैठाया और उसे डैम के भीतर लगभग तीन किलोमीटर दूर तक ले गए। इसके बाद उसके पैरों में पत्थर बांधकर उसे डैम में फेंक दिया। वहीं अब तीन थानों पुलिस मोहरगन की तलाश में कर रही। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।


