मेवाड़ महाकुंभ 16 को:महाराणा कुंभा की 608 वीं जयंती पर आयोजन, केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह करेंगे शिरकत

महाराणा कुंभा की 608वीं जयंती पर मदारिया माल्यावास गांव में 16 जनवरी को मेवाड़ महाकुंभ-2 का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शिरकत करेंगे। महाराणा कुंभा जन्मभूमि सेवा समिति मदारिया द्वारा आयोजित 3 दिवसीय मेवाड़ महाकुंभ का आगाज मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजा से हुआ। मीडिया प्रभारी रमेश कंसारा और भरत त्रिपाठी के अनुसार कार्यक्रम के पहले दिन पेनोरमा में महाराणा कुम्भा की प्रतिमा पर फूल- माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर महाराणा कुम्भा व चामुंडा माता के जयकारों से पूरा पेनोरमा गुंजायमान हो उठा। सचिव प्रेम सिंह चुण्डावत ने बताया की जयंती पर पेनोरमा स्थल पर माँ चामुंडा माता मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया किया गया। 16 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम होगा जहां बड़े स्तर पर महासभा का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने बताया की कार्यक्रम के दौरान महंत सुरेश दास महाराज, देव नारायण मंदिर आसींद, मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ओंकार सिंह लखावत अध्यक्ष, धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण सहित भीलवाड़ा सांसद व स्थानीय विधायक भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *