मेवात विकास कार्यक्रम:5.5 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत

किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में मेवात विकास योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 5.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति विधायक दीपचंद खैरिया की अनुशंसा पर जारी की गई है। विधायक के निजी सहायक सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि मेवात क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत किशनगढ़बास विधानसभा की दोनों पंचायत समितियों के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। किशनगढ़बास पंचायत समिति क्षेत्र में 61 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 55 लाख 82 हजार रुपए और कोटकासिम पंचायत समिति के 15 गांवों में 94 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव रविंद्र सालुंखे ने स्वीकृति प्रदान की है। अब इन स्वीकृतियों को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि मेवात क्षेत्र के गांवों में इन कार्यों से विकास को बढ़ावा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *