बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी के साथ ही विवाद बढ़ने लगा है। बाड़मेर, बायतु और बालोतरा में जगह-जगह मेवाराम जैन के कथित अश्लील फोटो के होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें लिखा है- बाड़मेर हुआ शर्मसार, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगी बाड़मेर की कांग्रेस, बलात्कारी हमें स्वीकार नहीं -जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा…। इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद ने कहा- यह मामला मेरे नॉलेज में नहीं है। मामले को लेकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कहा- जब कोर्ट ने इन सबको फेक बताते हुए क्लीन चिट दे दी है। इसके बावजूद मेरे विरोधियों ने पोस्टर लगाए हैं। यह नीचता की पराकाष्ठा है। मैंने कोतवाली में रिपोर्ट दी है। यह कोई बीजेपी नहीं कर रही है। यह कौन कर रहे हैं ये सबको पता है। मैं विचलित नहीं होने वाला हूं, चाहे मुझे धमकियां दे, मार दें, मैं कांग्रेस में रहूंगा। मेवाराम जैन ने कहा-विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ही कांग्रेस को हराया था। तभी तो बाड़मेर-जैसलमेर की 8 सीटों में से एक पर ही कांग्रेस जीत पाई। रही बात चरित्र की तो मेरा और सभी का नारको टेस्ट करवा दो। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मेरी जॉइनिंग के बाद से फोन करके मुझे टॉर्चर किया जा रहा है। ये किसके कहने से हो रहा है? नगर परिषद कमिश्नर सुरेंद्र सिंह राजावत ने बताया- हमारी जानकारी में आने के बाद पोस्टर हटा दिए हैं। बिना परमिशन ये पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। पहले ये तस्वीरें देखिए… बाड़मेर में नेहरू नगर, और नेहरू नगर के ओवरब्रिज, सिणधरी सर्किल, कॉलेज रोड, केंद्रीय बस स्टैंड समेत शहर के मुख्य चौराहों पर आपत्तिजनक पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए थे। 20 महीने रहे थे पार्टी से निष्कासित
पूर्व विधायक मेवाराम जैन शनिवार को बाड़मेर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेवाराम जैन को 7 जनवरी 2024 को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया था। करीब 20 माह तक पार्टी से बाहर रहे और अब कांग्रेस में वापसी हो गई है। 22 सितंबर को अनुशासन कमेटी में निर्णय के बाद जैन की वापसी होने की खबर मिली तो 24 सितंबर को ही कई नेता दिल्ली पहुंच गए थे। 2023 में दर्ज हुआ था गैंगरेप का मामला
पूर्व विधायक मेवाराम के खिलाफ एक महिला ने 20 दिसंबर 2023 को जोधपुर में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो सहित 18 धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीड़ित का यह भी आरोप था कि जब मेवाराम विधायक थे तो रसूख के दम पर उन्होंने कार्रवाई नहीं होने दी। जनवरी में पार्टी से निकाले गए थे
इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 5-6 जनवरी 2024 की रात 12 बजे पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसमें उन्होंने लिखा- मेवाराम के अनैतिक कार्य से स्पष्ट होता है कि उन्होंने कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है। पूर्व विधायक का महिला के साथ 5 जनवरी को भी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर हुआ था। वकील बोले- ये दुर्भावनावश लगाए गए
मेवाराम जैन के वकील सुल्तान सिंह ने बताया- कोर्ट से पूर्व विधायक मेवाराम जैन को क्लीन चिट मिल गई है। किसी ने दुर्भावनावश ये पोस्टर लगाए हैं। आपत्तिजनक पोस्टर शहर में लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि मैं (मेवाराम) शनिवार सुबह जयपुर से बाड़मेर आ रहा था। इसी दौरान मैंने देखा कि शहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने शत्रुता फैलाने, सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से मेरा फोटो एडिट कर पोस्टर बना कर लगा दिए। इसमें कांग्रेस कमेटी के नाम का भी दुरुपयोग किया गया है। इस साजिश में शामिल सभी व्यक्तियों, प्रिंटिंग प्रेस मालिकों और होर्डिंग ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने कहा- पार्टी-संगठन को बदनाम करने की कोशिश
बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, जैसलमेर अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर और बाड़मेर के कार्यकारी अध्यक्ष गफूर अहमद ने लिखित में बयान जारी किया है।
कहा है- कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की जानकारी मिली है। इन पोस्टरों से जिला कांग्रेस कमेटी का कोई संबंध नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा से जोड़कर इसे न देखा जाए। यह बाहरी और अज्ञात व्यक्तियों की करतूत है, जिसका उद्देश्य केवल कांग्रेस पार्टी और संगठन को बदनाम करना है। जिला कांग्रेस के नाम का दुरुपयोग कर संगठन को बदनाम करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेवाराम बोले- फोन करके मुझे टॉर्चर किया जा रहा है
मामले को लेकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने कहा- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ही कांग्रेस को हराया था। तभी तो बाड़मेर-जैसलमेर की 8 सीटों में से एक पर ही कांग्रेस जीत पाई। रही बात चरित्र की तो मेरा और सभी का नारको टेस्ट करवा दो। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मेरी जॉइनिंग के बाद से फोन करके मुझे टॉर्चर किया जा रहा है। ये किसके कहने से हो रहा है?
बोले- मैं विचलित होने वाला नहीं मैं विचलित नहीं होने वाला हूं, चाहे मुझे धमकियां दें
मेवाराम जैन ने कहा- मैं विचलित नहीं होने वाला हूं, चाहे मुझे धमकियां दें, मार दें, मैं कांग्रेस में रहूंगा। यह कोई गारंटी नहीं है कि आगामी चुनावों में मुझे टिकट मिलेगी। मैं यहां के नेताओं और प्रदेश के नेताओं से यही कहना चाहता हूं कि अगर मेरी गलती है तो मैं माफी मांगता हूं, क्यों कांग्रेस को कमजोर कर रहे हो, जनता को परेशान कर रहे हो। हम सबको मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें, इस दिशा में काम करना चाहिए।
रास्ता बदला, लोकेशन अलग-अलग बताई
जैन ने कहा- मैं जयपुर से आ रहा था, मैंने रास्ता बदला, मैंने बार-बार अलग-अलग लोकेशन बताई। गाड़ी से बाड़मेर पहुंचा। मुझे डर था और मेरे पास सूचनाएं थीं कि अगर मैं सीधा आता तो कहीं न कहीं ऐसी घटना होती, जिससे माहौल खराब होता। जैन ने कहा- आपत्तिजनक पोस्टर के खिलाफ मैंने कोतवाली में रिपोर्ट दी है। यह कोई बीजेपी नहीं कर रही है। यह कौन कर रहे हैं, ये सबको पता है। पार्टी के निष्कासन के बाद लोकसभा चुनाव के समय हमारे नेता हरीश चौधरी समेत कई नेता आए थे। तब मैंने कहा था कि मुझे पार्टी में शामिल कर लो। मैं किसी के प्रचार-प्रसार में नहीं गया। मैं घर बैठा रहा, क्योंकि मैं पार्टी से निष्कासित था। वकील की रिपोर्ट पर दर्ज किया केस
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पूर्व विधायक मेवाराम जैन के वकील की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टर और होर्डिंग लगाने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
———– मेवाराम जैन के कथित अश्लील वीडियो की यह खबर भी पढ़िए… रेपकांड में फंसे पूर्व विधायक के दो वीडियो आए सामने!:पीड़िता ने FIR में किया था अश्लील क्लिप का जिक्र; मेवाराम समेत 9 आरोपी बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत 9 लोगों के खिलाफ पॉक्सो व अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुए मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित महिला ने FIR में 2 अश्लील वीडियो का जिक्र किया था। (पढ़ें पूरी खबर)


