मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए पवित्र जल से की अमृतवर्षा

भास्कर न्यूज | जालंधर शेखां बाजार स्थित श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की चौकी श्रद्धापूर्वक करवाई गई। कार्यक्रम में वि द्वानों ने विधिवत पूजन किया। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में दीपक सरगम ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने हनुमान चालीसा पाठ, सालासर के बालाजी किसे नूं न खाली मोड़ दे… व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम के अंत में मेहंदीपुर बालाजी धाम से लाए गए पवित्र पावन जल से भक्तों पर अमृतवर्षा की गई। यहां राजीव ग्रोवर, अमित गुम्बर, गौरव ओबरॉय, समीर खन्ना, रमेश अरोड़ा, आंचल गुम्बर, राकेश चड्ढा, राजीव मुंजाल, वरुण अरोड़ा, ध्रुव कश्यप, हितेश चड्‌ढा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *