रायगढ़ | शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ अंतर्गत आईटीआई धरमजयगढ़ में व्यवसाय-कोपा, मेहमान प्रवक्ता के एक रिक्त पद के लिए 3 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ के सूचना पटल में अवलोकन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा गया है कि निर्धारित योग्यता को अच्छी तरह पढ़ ले, इसके बाद भी आवेदन करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हों।


