‘मैकाले की वजह से असली राजाओं की जानकारी छुपाई गई’:छावा फिल्म देखने के बाद CM साय बोले- मुगलों को इतिहास में महत्व दिया गया

एक्टर विक्की कौशल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म छावा मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री-विधायकों ने देखी। शनिवार देर रात नया रायपुर के एक सिनेमा हॉल में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। सरकार के बड़े दिग्गज सियासी चेहरे सिनेमा हॉल में इस फिल्म का लुत्फ लेते दिखे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद अंग्रेजों की दी हुई शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। CM विष्णुदेव ने अंग्रेजों के शासन में शिक्षा प्रणाली तैयार करने वाले लॉर्ड मैकाले को याद करते हुए कहा कि, उनकी वजह से भारत के असली राजाओं की जानकारी छुपाई गई। मैकाले की जो शिक्षा पद्धति रही है, उसमें हमारे जो असली सम्राट थे। उनके पराक्रम को छुपाया गया और मुगल जो सम्राट थे। उनको इतिहास में महत्व दिया गया, लेकिन अब धीरे धीरे, हमारे राजा सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सब काम कर रहे हैं। छावा फिल्म की इस स्पेशल स्क्रनिंग में डिप्टी CM विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सरकार के विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, छावा फिल्म महान संभाजी महाराज जो शिवाजी के बेटे थे। उनके जीवन पर आधारित फिल्म है। उन्होंने कितनी बहादुरी के साथ देश के लिए लड़ाई लड़ी, अपनी जान दी और धर्म की रक्षा में वो झुके नहीं उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया, इस पर यह पूरी फिल्म थी एक सिख थी हम लोगों को मिलती है। कौन है मैकाले जिसका जिक्र CM ने किया अंग्रेज हुकूमत के समय मैकाले भारत आए थे। भारत की कानून व्यवस्था में IPC उन्हीं की देन है। भारत में अंग्रेजी मीडियम स्कूल और उनमें पढ़ाई के तौर तरीके भी मैकाले के दिए सिस्टम का हिस्सा माने जाते हैं। साल 1830 में उन्होंने ब्रिटिश संसद में एंट्री मारी और बाद में वहां नियंत्रण बोर्ड के सचिव बन गए। नियंत्रण बोर्ड के जरिए ही वह भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासन की निगरानी करते थे। साल 1834 में वो भारत आए। यहां भारतीय सर्वोच्च परिषद में उन्हें रखा गया। साल 1859 में इंग्लैंड के कैंपडेन हिल में उनकी मौत हो गई। मैकाले के ये काम चर्चा में रहते हैं। छावा फिल्म खूब कमा रही विवाद भी उपजा छावा विक्की कौशल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। मगर महाराष्ट्र में कई विवादों का कारण भी बनी है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते में 84.05 करोड़ रुपए और चौथे हफ्ते में 55.95 करोड़ रुपए जोड़े। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 35वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 67 लाख रुपए कमाए। अब तक इसका कुल कलेक्शन 572.27 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार दिखाए जाने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब को लेकर निगेटिव कमेंट किए। इस माहौल में नेता भी कूद पड़े। सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर कहा कि, हमें गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। मैं उसे क्रूर शासक नहीं मानता। अबू आजमी के बयान पर शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के ने उनके खिलाफ ठाणे (महाराष्ट्र) में FIR दर्ज कराई। औरंगाबाद और नागपुर में हिंसक झड़पें भी लोगों के बीच हुई। महाराष्ट्र के कई भाजपा नेताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर दी, इसके बाद से तनाव के हालात हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *