नर्मदा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में छुईखदान ब्लाक के ग्राम पद्मावतीपुर के छात्र डोगेंद्र वर्मा को सम्मानित किया। डोगेन्द्र मैकेनिकल डीजल ट्रेड में अखिल भारतीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवार, गांव, क्षेत्र व समाज के लिए गर्व का विषय है। पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जयनेन्द्र जंघेल, लखेश्वर जंघेल व ग्रामवासियों के साथ रविवार को उनके घर जाकर भेंट किया। गांव वालों के साथ घर जाकर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डोगेंद्र वर्मा संतोष वर्मा के पुत्र हैं, जो एक साधारण किसान परिवार के हैं। संघर्ष और मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है।


