मैग्नेटो में तोड़फोड़ मामला:कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, वीआईपी चौक से उद्योग भवन तक जाम

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी के मैग्नेटो मॉल में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। पुलिस द्वारा बजरंग दल के 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को तेलीबांधा थाना पहुंचे और खुद गिरफ्तारी देने की मांग करते हुए सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाया, राशन रखा और हवन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे वीआईपी चौक से उद्योग भवन चौक तक लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे मोतीबाग स्थित बैजनाथ धाम में एकत्र हुए और वहां से जुलूस के रूप में तेलीबांधा थाना पहुंचे। थाने के बाहर पहले रामायण पाठ किया गया, फिर हवन शुरू किया गया। दोपहर करीब तीन बजे से शुरू हुआ चक्काजाम देर रात तक जारी रहा। रूट किया गया डायवर्ट
चक्काजाम के चलते तेलीबांधा रोड को वन-वे करना पड़ा। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट की ओर से आने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया, जिससे शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। यह कार्रवाई गलत
केवल सजावटी सामग्री को नुकसान पहुंचा है और पुलिस की इतनी बड़ी कार्रवाई गलत है। – विजेंद्र वर्मा, जिला संयोजक, बजरंग दल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *