मैच में सट्टा: 2 सटोरिए से एक लाख रु. जब्त

जांजगीर | चैम्पियन ट्राफी 2025 में अफगानिस्तान व आस्ट्रेलिया के बीच हो रहे मैच में सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को पुलिस ने 4 मोबाइल और 1 लाख 500 रुपए जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ऑनलाइन जीएमडी बैट एप से ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस के अनुसार साइबर सेल में मुखबिर से सूचना मिली ​कि दो युवक भालेराय मैदान में बैठकर चैम्पियन ट्राफी 2025 में अफगानिस्तान व आस्ट्रेलिया के बीच हो रहे मैच में सट्टा खेला रहे हैं, इधर सूचना मिलने पर साइबर सेल और चांपा की पुलिस टीम भालेराय मैदान पहुंची। यहां स्ट्रीट लाइट के नीचे दो संदिग्ध युवक मिले। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति सोनारिन घाट चांपा निवासी विजय कसेर (43 साल) और बरछापारा निवासी प्रकाश देवांगन (39 साल) से पूछताछ की और उनके मोबाइल की जांच की तब खुलासा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *