कासं|सवाई माधोपुर 77वां गणतंत्र दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र (दशहरा मैदान) स्टेडियम, सवाई माधोपुर द्वारा किक्रेट मैत्रीपूर्ण मैच का आयोजन इंदिरा मैदान पर प्रशासन बनाम आमजन की टीम के मध्य 15 ओवर का रखा गया। इसमें प्रशासन की टीम ने पहली पारी खेलते हुए 15 ओवर में 105 रन का लक्ष्य दिया गया, जिसका पीछा करते हुए आमजन की टीम ने 8 ओवर में ही 106 रन बनाकर 6 विकेट से विजय हासिल की। मैत्रीपूर्ण किक्रेट मैच के आयोजन के दौरान बतौर अतिथि जिला कलेक्ट्रेट से अनिल निजी सहायक, सामान्य शाखा के प्रभारी जितेन्द्र सिंह पंवार व धर्मेंद्र बंशीवाल, कुलदीप कोषाध्यक्ष व समाजसेवी दिलीप सिंह खिजुरी तथा भारी संख्या में सवाई माधोपुर के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


