मैथन डैम के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक के मुद्दे पर 15 को धनबाद डीसी करेंगे बैठक

रांची| सदन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मैथन डैम के विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक व अन्य सुविधाएं देने का मुद्दा उठाया। मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि मैथन डैम के विस्थापितों के इस मुद्दे पर 15 दिसंबर को धनबाद के डीसी की अध्यक्षता में बैठक होगी। उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाएगी। राज्य सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी। राज सिन्हा के सवाल पर मंत्री ने सदन को आश्वासन किया। विधायक राज सिन्हा ने सवाल उठाया था कि मैथन डैम बने हुए 70 साल हो गए हैं, लेकिन विस्थापितों को आज भी उनका हक नहीं मिला। जबकि, सभी जनजातीय लोग हैं। डैम के निर्माण में उनकी भूमि चली गई। इसके बदले उन्हें जमीन तो दी गई, लेकिन उसका मालिकाना हक उन्हें आजतक नहीं मिला। आज भी डीवीसी उक्त जमीन पर अपना दावा करता है। राज सिन्हा ने कहा कि इस मुद्दे पर खानापूर्ति नहीं, ठोस निर्णय होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *