मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ी, एमपी-छत्तीसगढ़ में पारा 30° पार:रायपुर में 36° तापमान रिकॉर्ड हुआ; मनाली में 4 इंच बर्फबारी, अटल टनल में यातायात बंद

फरवरी के पहले ही हफ्ते में मैदानी राज्यों में मौसम तेजी से बदल गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में पारा 30° से 35° तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में सबसे ज्यादा 36° पारा रिकॉर्ड किया गया। हालांकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मनाली में 4 इंच बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के चलते अटल टनल में ट्रैफिक रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 72 साल में पहली बार फरवरी में पारा 30 डिग्री पार कर गया है। लेकिन अगले 2-3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से चलते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में 2°-3°C की कमी आएगी। ओडिशा, बंगाल, सिक्किम में कोहरा रह सकता है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 6 फरवरी- उत्तराखंड और ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 7 फरवरी- देश में कहीं भी बारिश, बर्फबारी या कोहरे का अलर्ट नहीं है। हालांकि तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो सकता है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सर्दी और कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में बारिश, ठंडी हवा से पारा गिरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राज्य में कई जिलों में हल्की बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई। तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। 8 फरवरी तक प्रदेश में उत्तरी हवा के असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: बारिश से बदला मौसम, 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान राज्य में 2 दिन से बारिश वाला मौसम है। नीमच में बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में आंधी और हल्की बारिश का दौर रहा। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बुधवार से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 72 साल बाद फरवरी में पारा 30°C, 27 जिलों में बारिश का अलर्ट यूपी में फरवरी में गर्मी ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, 1952 में फरवरी के पहले हफ्ते में तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। 26 जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूूरी खबर… पंजाब: आज बारिश के आसार, तापमान में मामूली बढ़ोतरी राज्य में बारिश के आसार हैं। गुरदासपुर जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा रहा। कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: मनाली में 4 इंच स्नोफॉल; अटल टनल रोहतांग पर यातायात बंद राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मनाली में अब तक 4 इंच तक बर्फ गिर चुकी है। अटल टनल रोहतांग में फिलहाल ट्रैफिक रोक दिया गया है। आज दोपहर तक बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी। कल और परसों दो दिन मौसम साफ होगा। 8 फरवरी को फिर से बारिश-बर्फबारी के आसार है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: रायपुर में 36 डिग्री पहुंचा तापमान: 5 जिलों में पारा 33 डिग्री के पार रायपुर में पारा 36 डिग्री पहुंच गया है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही में पारा 33 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *