मैपिंग हटने के कारण नहीं हो रहा था लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ

बड़वानी | जनसुनवाई में कलेक्टर जयति सिंह ने जिलेभर से आए 63 आवेदकों की समस्या सुनकर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में गजुबाई पति किशोर ने राशि न मिलने की शिकायत की। जांच में स्पष्ट हुआ कि हितग्राही का आवेदन वैध है लेकिन एनपीसीआई से आधार मैपिंग हटने से भुगतान लंबित था। सुधार के बाद हितग्राही को जून 2023 से डीबीटी से पात्रतानुसार राशि प्रदान की है। संबल योजना में सहायता राशि न मिलने की शिकायत ग्राम ब्राह्मणगांव के बहादुर पंवार ने की। उन्होंने बताया माताजी अनिताबाई के निधन के बाद 5 जुलाई 2025 को आवेदन किया था लेकिन पंचायत से जवाब नहीं मिला। कलेक्टर ने प्रकरण को जिला श्रम अधिकारी को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अनुकंपा नियुक्ति के लिए सेंधवा निवासी सिद्धार्थ धामोने ने आवेदन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *