मैराथन के लिए साउथ अफ्रीका, केन्या-नीदरलैंड से आए रनर्स:भारत सहित 8 देशों के 18 हजार से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 7500 डॉलर है इनाम

अलवर में होने वाली अलवर टाइगर मैराथन-2026 (इंटरनेशनल हाफ मैराथन) में भारत सहित 8 देशों के 18 हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। केन्या, नीदरलैंड व साउथ अफ्रीका सहित कई देशों के खिलाड़ी अलवर पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि मैराथन का सबसे बड़ा पुरस्कार 7500 डॉलर रहेगा। जीतने वाले को 6 लाख 78 हजार रुपए का चेक मिलेगा। अलवर टाइगर मैराथन 8 फरवरी रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू होगी। मैराथन कुल 8 कैटेगरी में होगी। सबमें अलग-अलग पुरस्कार राशि है। 8 फरवरी को अलवर शहर में कुछ घंटे तक दो-तीन रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। भारत सहित 8 देशों के 18 हजार 600 लोग दौड़ेंगे अलवर टाइगर मैराथन को लेकर शुक्रवार को शहर के मूसी महारानी की छतरी पर मीडिया को जानकारी देते हुए बीजेपी के मीडिया प्रभारी एलएन गुप्ता ने बताया- इस बार भारत सहित 8 देशों से करीब 18 हजार 600 लोग आएंगे। इसमें 30 से अधिक विदेशी धावक भी दौड़ेंगे। फर्स्ट मैराथन में 9 हजार धावक आए थे। गुप्ता ने बताया- 21 किलोमीटर में चार कैटेगरी होंगे। इंटरनेशनल एलीट मेल, 21 किलोमीटर फोर्स व 21 किलोमीटर ओपन दौड़ होगी। 10 किलोमीटर में दो कैटेगरी हैं। 5 किलोमीटर में सब दौड़ सकेंगे। 2 किलोमीटर में पैरा खिलाड़ी रहेंगे। इस तरह कुल 8 कैटेगरी में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ब्रांड एंबेस्डर रणदीप हुड्डा भी शामिल होंगे। सिलीसेढ़ में बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल कल बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल 7 फरवरी को सुबह 9 बजे सिलीसेढ़ में होगा। वहीं इस दौरान देशभर के टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट से आ रहे अधिकारियों का सम्मेलन होगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार देश के 58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अलवर में होने वाले सम्मेलन में आएंगे। इसमें टाइगर व चीता संरक्षण को लेकर चर्चा होगी। देश के 58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर भी आएंगे वी शक्ति ट्रस्ट की संयोजक प्रज्ञा यादव ने बताया- सुरक्षित जंगल व वन्यजीव संरक्षण के मकसद से अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन होगा। सरिस्का टाइगर रिजर्व के इतिहास में पहली बार देश के 58 टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अलवर में होने वाले सम्मेलन में आएंगे। ये सब अधिकारी 8 फरवरी को टाइगर मैराथन में भी भाग लेंगे। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन व सुरक्षित जंगल एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। सरिस्का जैसे वन क्षेत्र की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। मैराथन से देसी-विदेशी टूरिस्ट जुडे़ अलवर टाइगर मैराथन के सह संयोजक अरुण जैन ने बताया- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का प्रयास है कि अलवर को खास पहचान मिले। देसी-विदेशी टूरिस्ट अलवर से जुड़ें। इंटरनेशनल टाइगर मैराथन कराने का उनका आइडिया है। अब इससे हजारों लोग जुड़ चुके हैं। दुनिया के कई देशों तक संदेश गया है। दौड़ के दिन यहां से ट्रैफिक नहीं निकलेगा 1. एसएमडी सर्किल से मोती डूंगरी, भवानी तोप, कटी घाटी, भूगोर तिराहा, घोडा फेर चौराहा से ढाई पैडी तक यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। 2. इसी प्रकार ढाई पैडी, भूगोर तिराहा से अन्दर अलवर शहर में कटी घाटी की तरफ एवं बस स्टैण्ड की तरफ आने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। 3. घोडा फेर चौराहा से जयपुर की तरफ जाने वाला यातायात भूरासिद्ध रोड से जयपुर की तरफ जाने वाला यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। जयपुर की तरफ से आने वाले वाहनो के लियेः- 1. जयपुर, शाहपुरा, विराट नगर, थानागाजी की तरफ से आने वाली बसो एवं अन्य प्रकार के सभी प्रकार के वाहनों को अलवर शहर में आगमन, नटनी का बारा से मालाखेडा, भूगोर तिराहा, सामौला चौक व हनुमान चौराहा से अन्दर अलवर शहर में प्रवेश रहेगा। 2. जयपुर शहर, दौसा, सिकन्दरा, राजगढ की तरफ से आने वाले वाहनों एवं बसो आदि का आगमन मालाखेडा, भूगोर तिराहा, सामौला चौक व हनुमान चौराहा से अन्दर शहर में प्रवेश रहेगा। 3. रोडवेज बस स्टैण्ड अलवर से जयपुर, थानागाजी, विराट नगर व राजगढ, दौसा की तरफ जाने वाली सभी बसो का रूट एसएमडी सर्किल से हनुमान चौराहा से सामौला चौक से भूगोर तिराहा से मालाखेडा होकर रहेगा।
मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर दिए 40 प्वाइंट जिला भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया- मैराथन रूट पर हर 600 मीटर की दूरी पर शहर के व्यापारी वर्ग और विभिन्न संस्थाओं को कुल 40 प्वाइंट दिए गए हैं, जहां से वे धावकों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। 8 फरवरी को सुबह 5 बजे से पहले ही धावक दौड़ के लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। धावकों के लिए प्रवेश प्वाइंट बाल भारती स्कूल की ओर रखा गया है। वहां एक अलग मंच पर म्यूजिक सिस्टम लगाया जाएगा। जहां देशभक्ति गीतों और मोटिवेशनल सॉन्ग्स के जरिए धावकों का वार्म-अप कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *