हरियाणा के सोनीपत में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने पहले उसके मुंह पर तकिया रखकर दबाया। फिर प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इसके बाद वह फरार हो गई। बुधवार सुबह बेड पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक मैरिज पैलेस में परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंधों की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलते ही ACP अमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए मृतक के परिवार ने क्या बताया… ACP बोले- सुबह 9 बजे सूचना मिली
ACP अमित ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे पुलिस को घटना आशीर्वाद गार्ड में डेडबॉडी की सूचना मिली। मौके पर गए तो परिजनों ने पत्नी पर हत्या के आरोप लगाए। उनका कहना था कि अवैध संबंधों के चलते दोनों में झगड़ा हुआ था। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।


